सादाबाद 14 जुलाई ।मंगलवार को जाट समाज ने नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का नाम अमर शहीद वीर गोकुला जाट के नाम पर रखने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने रोडवेज बस स्टैंड पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने प्रतीक्षालय पर वीर गोकुला जाट के नाम का बैनर लगाया और नारियल फोड़कर प्रतीकात्मक शुभारंभ किया। जानकारी के अनुसार, लगभग दस वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने इस यात्री प्रतीक्षालय का जीर्णोद्धार अमर शहीद वीर गोकुला जाट के नाम से कराया था। समय के साथ भवन जर्जर हो गया, जिसके बाद नगर पंचायत ने इसका पुनर्निर्माण कराया। सोमवार को सांसद और विधायक ने नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया, लेकिन उस पर वीर गोकुला जाट का नाम अंकित नहीं किया गया। इससे जाट समाज में भारी आक्रोश फैल गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस संबंध में पूर्व में भी नगर पंचायत और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिए गए थे, लेकिन उनकी मांग की अनदेखी की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज अपने अमर शहीद पुरोधा का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा और प्रतीक्षालय का नाम वीर गोकुला जाट के नाम पर ही रखा जाना चाहिए। मंगलवार शाम जाट समाज के लोग, भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समाजसेवी बैंड-बाजों के साथ जुलूस के रूप में रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे। उन्होंने “अमर शहीद वीर गोकुला जाट यात्री प्रतीक्षालय” लिखा बैनर प्रतीक्षालय पर लगाया और सामूहिक रूप से नारियल फोड़कर उसका प्रतीकात्मक शुभारंभ किया। इस प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, मेंबर सिंह, चंद्रेश चौधरी, विक्रम सिंह वर्मा, जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी, जगवेंद्र चौधरी, समाजवादी पार्टी से चौधरी सत्यवीर सिंह सिकरवार, पिंकू मधुर, सचिन पचहरा सहित बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और समाज के लोग मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
उठावनी : श्री गिरीश कुमार जी सिंघल (मंगलम ऑटोज)
August 29, 2026
Related Posts
Recent Posts
उठावनी : श्री गिरीश कुमार जी सिंघल
August 29, 2026
उठावनी : श्रीमती मधुबाला अग्रवाल जी पत्नी
August 29, 2026
शनिवार दर्शन (29 /08/26) श्री दक्षिणमुखी हनुमान
August 29, 2026
मुरसान : ट्रैक्टर पलटने से किसान की
August 29, 2026
मुरसान : किशोरी ने लगाया युवक पर
August 29, 2026
हाथरस: तालाब चौराहे पर बाइक सवार युवकों
August 29, 2026
दो सांडों की लड़ाई के दौरान घायल
August 29, 2026
Weather
Hathras
5:25 pm,
Aug 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












