सादाबाद 14 जुलाई ।सहपऊ नगर पंचायत में प्रस्तावित विकास कार्यों की ई-निविदाओं को लेकर विवाद गहरा गया है। तत्कालीन नगर पंचायत चेयरमैन विपिन कुमार ने उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग को शिकायत भेजी है। उन्होंने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और प्रस्तावित निर्माण कार्यों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि 4 जून 2026 को प्रकाशित ई-निविदा में कई ऐसे कार्य शामिल हैं जिनकी वर्तमान में आवश्यकता नहीं है। विपिन कुमार का आरोप है कि सरकारी धन का दुरुपयोग करने और कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अनावश्यक कार्यों को प्रस्तावित किया गया है। विपिन कुमार ने वार्ड संख्या-4 में इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण, वार्ड संख्या-3 में जैनी मंदिर से हरवीर वर्मा के मकान तक प्रस्तावित सड़क के पुनर्निर्माण और वार्ड संख्या-6 स्थित पोखर के सौंदर्गीकरण पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि जैनी मंदिर से हरवीर वर्मा के मकान तक की सड़क अच्छी स्थिति में है, इसलिए पुनर्निर्माण की आवश्यकता नहीं है। पोखर के संबंध में उनका कहना है कि यह अब केवल कागजों में है। मौके पर पोखर की जगह मिट्टी का मैदान है, जहां पहले ही नाला और सार्वजनिक शौचालय बन चुके हैं। इसके अतिरिक्त, 10 नए इंडिया मार्का-2 हैंडपंप लगाने के प्रस्ताव को भी उन्होंने अनावश्यक बताया है। शिकायतकर्ता ने नगर पंचायत के कुछ अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से वित्तीय अनियमितताओं की आशंका जताई है। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की जांच हाथरस जनपद और अलीगढ़ मंडल से बाहर की एक स्वतंत्र तकनीकी एवं प्रशासनिक टीम से कराई जाए। साथ ही, दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में नगर पंचायत सहपऊ के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि ई-निविदा में शामिल सभी प्रस्तावित निर्माण कार्य उच्चाधिकारियों की जानकारी और स्वीकृति के बाद ही प्रकाशित किए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी कार्य की आवश्यकता या औचित्य पर सवाल उठते हैं, तो उसकी नियमानुसार जांच कराई जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
नगला भूरा में सरकारी नल नहीं होने
August 30, 2026
रविवार (30/08/26) दर्शन श्री छोटेलाल भैरव जी
August 30, 2026
रविवार (30/08/26) दर्शन श्री भैरवनाथ जी महाराज,
August 30, 2026
उठावनी : श्री गिरीश कुमार जी सिंघल
August 29, 2026
उठावनी : श्रीमती मधुबाला अग्रवाल जी पत्नी
August 29, 2026
शनिवार दर्शन (29 /08/26) श्री दक्षिणमुखी हनुमान
August 29, 2026
मुरसान : ट्रैक्टर पलटने से किसान की
August 29, 2026
Weather
Hathras
7:19 pm,
Aug 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













