Hamara Hathras

Latest News

मथुरा 14 जुलाई। दंत चिकित्सा के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के कौशल विकास, वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से के.डी. डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मथुरा में चौथे इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी (आईपीएस) उत्तर प्रदेश राज्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। भारतीय प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी के मार्गदर्शन एवं आईपीएस यूपी स्टेट ब्रांच की देखरेख में आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में प्रदेशभर के विभिन्न डेंटल कॉलेजों के लगभग 200 पीजी छात्र-छात्राओं ने पोस्टर एवं पेपर प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक एवं बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) मोहम्मद मोहसिन खान, प्रो-वाइस चांसलर, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने किया। आयोजन चेयरमैन एवं केडी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी तथा आयोजन सचिव डॉ. पंकज खराडे ने मुख्य अतिथि के साथ आईपीएस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. जंगला हरि एवं संयुक्त सचिव डॉ. पी. शेषा रेड्डी का स्वागत किया।

इस अवसर पर यूपी स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. पंकज खराडे, सचिव डॉ. बालेंद्र प्रताप सिंह एवं साइंटिफिक चेयरमैन डॉ. पूरन चंद ने के.डी. डेंटल कॉलेज की उत्कृष्ट मेजबानी तथा प्रदेशभर से आए प्रतिभागी विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता की सराहना की। सम्मेलन में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 46 विद्यार्थियों ने 22 समूहों में पोस्टर प्रेजेंटेशन तथा 35 विद्यार्थियों ने 21 समूहों में पेपर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए। सम्मेलन के पहले दिन प्रतिभागियों के लिए कदम कुटीर होटल एंड रिसॉर्ट में गाला नाइट का भी आयोजन किया गया। दो दिनों तक चले वैज्ञानिक सत्रों में डॉ. सिद्धि त्रिपाठी, डॉ. जंगला हरि, डॉ. रेखा गुप्ता, डॉ. पंकज धवन, डॉ. पूनम मल्लिक, डॉ. पूरन चंद, डॉ. बालेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. रघुवर दयाल, डॉ. अंजू अग्रवाल, डॉ. समर्थ के. अग्रवाल, डॉ. कौशिक कुमार पांडेय एवं डॉ. अभिषेक शर्मा सहित विशेषज्ञों ने दंत चिकित्सा में हो रहे नवीन शोध, आधुनिक तकनीकों एवं क्लीनिकल अनुभवों पर विस्तृत जानकारी साझा की। परिसंवाद का संचालन डॉ. नीति सोलंकी, डॉ. सुनीत कुमार जुरेल, डॉ. प्रांजलि दत्त एवं डॉ. पूरन चंद ने किया।

केडी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं प्रो-चांसलर मनोज अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों से सीखने और अपने शोध कार्य प्रस्तुत करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं। आयोजन चेयरमैन एवं कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों, क्लीनिकल अभ्यास और अनुसंधान की नई पद्धतियों से परिचित कराना था, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें। मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) मोहम्मद मोहसिन खान ने पीजी छात्र-छात्राओं को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान एवं वैज्ञानिक लेखन के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों ने भी सम्मेलन को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें विशेषज्ञों से सीखने का महत्वपूर्ण अवसर मिला। समापन समारोह में पोस्टर एवं पेपर प्रेजेंटेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नवप्रीत कौर ने सम्मेलन की सफलता में सहयोग देने वाले विभागाध्यक्षों डॉ. अजय नागपाल, डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. सिद्धार्थ सिसोदिया, डॉ. सोनल, डॉ. विनय मोहन, डॉ. अभिषेक, डॉ. अनुज गौर, डॉ. राजीव, डॉ. प्रेरणा, डॉ. नेहा, डॉ. अनुश्री तथा प्रशासनिक अधिकारी नीरज छापड़िया सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Next News :-एसबीआई से 50 लाख का लोन लेकर फर्जी पते पर कंपनी चलाने का आरोप, चार के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page