सादाबाद 13 जुलाई। क्षेत्र के कजरौठी गांव में रविवार को सड़क हादसा हुआ। पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय के सामने कुत्ते को बचाने के प्रयास में एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दंपती और उनकी बेटी घायल हो गए। घायल शिव सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ सारस गांव से अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। कजरौठी गांव में विद्यालय के सामने अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने की कोशिश में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। जिससे ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को उठाया और पास के एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया। वहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। शिव सिंह को हाथ और घुटनों में चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी के सिर, चेहरे और हाथों में चोट लगी। उनकी बेटी के पैर में भी चोट आई है। राहत की बात यह रही कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
इंडक्शन चूल्हे बेचने पहुंचे सेल्समैनों पर ठगी
August 30, 2026
कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद
August 30, 2026
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार
August 30, 2026
शराब की लत के बीच युवक ने
August 30, 2026
राष्ट्रीय खेल दिवस पर सरस्वती महाविद्यालय में
August 30, 2026
किसान को बड़ी राहत, उपभोक्ता आयोग ने
August 30, 2026
हाथरस जंक्शन पहुंचे डिप्टी जीएम, CCTV और
August 30, 2026
Weather
Hathras
11:54 pm,
Aug 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













