Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 13 जुलाई। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, मटकोटा निवासी जितेंद्र माहेश्वरी की तहरीर पर कार्रवाई की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि धर्मेश वार्ष्णेय उर्फ राजा, निवासी सिकंदराराऊ, ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 19 फरवरी की एक फेसबुक पोस्ट पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी की थी, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों की भावनाएं आहत हुईं। शिकायतकर्ता ने अपनी तहरीर में यह भी आशंका व्यक्त की कि इस प्रकार की टिप्पणी सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए प्रतिकूल हो सकती है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी धर्मेश वार्ष्णेय उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page