Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 जुलाई। कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रकाश चंद्र ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अभियान का प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने बताया कि जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान 31 जुलाई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार सभी गतिविधियों का पूरी गंभीरता और गुणवत्ता के साथ क्रियान्वयन किया जाए। संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारियों, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों, खंड विकास अधिकारियों तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में झाड़ियों की नियमित सफाई, नालियों की सफाई एवं एंटी-लार्वा छिड़काव प्रभावी ढंग से कराया जाए। साथ ही वर्षा ऋतु को देखते हुए कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए, इसके लिए समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई जाए। आशा कार्यकर्ता बुखार, खांसी, त्वचा संबंधी रोग एवं अन्य संभावित संचारी रोगों के मरीजों की समय पर पहचान कर उन्हें निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखने तथा परिवारों को स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, हाथ धोने की आदत, संतुलित पोषण एवं मच्छरों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए। बैठक के अंत में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को शासन की मंशा के अनुरूप सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Next News :-खराब रैंकिंग पर डीएम अतुल वत्स नाराज, विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page