सादाबाद 12 जुलाई। क्षेत्र में शनिवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। पहला हादसा आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव गीगला के पास हुआ। ग्राम गीगला निवासी सोनैश पुत्र मानसिंह और लवकुश पुत्र रामवीर सिंह बाइक पर जा रहे थे। तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। दूसरा हादसा सादाबाद-सलेमपुर मार्ग पर हुआ। ग्राम सलेमपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद शनिवार रात सादाबाद से अपने गांव लौट रहे थे। सड़क पर बने गहरे गड्डों के कारण उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे जा गिरी। इस दुर्घटना में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज वर्मा ने बताया कि एक युवक के सिर और हाथ-पैरों में चोट होने के कारण उसे हायर सेंटर के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी दोनों घायलों को सीएचसी से छुट्टी दे दी गई।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल
July 12, 2026
Related Posts
Recent Posts
वरिष्ठ पत्रकार पं. अशोक रावत अखिल भारतवर्षीय
July 12, 2026
मुरसान : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर
July 12, 2026
गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम को लेकर सराफा कारोबारियों
July 12, 2026
डॉ. दिलीप कुमार आमौरिया बने शर्मा गुट
July 12, 2026
स्कूली वाहन चालकों की हड़ताल से अभिभावक
July 12, 2026
देशभर की साइबर ठगी का पैसा हाथरस
July 12, 2026
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लगेंगे 25
July 12, 2026
Weather
Hathras
10:53 pm,
Jul 12, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











