Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 जुलाई। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत जनपद न्यायालय में जनपद न्यायाधीश विनय कुमार की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनपद न्यायालय परिसर के साथ-साथ नवनिर्मित जनपद न्यायालय, मथुरा रोड परिसर में भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायाधीश विनय कुमार ने बड़ (बरगद) का पौधा रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी) हर्ष अग्रवाल, अपर जनपद न्यायाधीश विजय कुमार, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) निर्भय नारायण राय, अपर जनपद न्यायाधीश महेंद्र रावत, अपर जनपद न्यायाधीश प्रशांत कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूरज मिश्रा, अपर सिविल जज (सीडी) दीपक नाथ सरस्वती, न्यायिक मजिस्ट्रेट खुशबू चंद्रा, सिविल जज (जूनियर डिवीजन/एफटीसी) अरजीत सिंह, रोबिन कुमार सहित जनपद के अन्य न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधरोपण किया। वृक्षारोपण के उपरांत जनपद न्यायाधीश विनय कुमार ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए वृक्षों का होना अत्यंत आवश्यक है। वृक्षों की संख्या कम होने से ऑक्सीजन की कमी तथा वातावरण में दूषित गैसों की मात्रा बढ़ती है, जिससे वायु प्रदूषण की समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय है और प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। सकारात्मक सोच और सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। वहीं बाह्य न्यायालय सादाबाद एवं सिकन्द्राराऊ में भी न्यायिक अधिकारियों द्वारा न्यायालय परिसरों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page