हाथरस 12 जुलाई। आज सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखाओं—कृपाल आश्रम (गौशाला मार्ग, हाथरस), कृपाल आश्रम (ग्राम पिछोंती, हसायन) एवं राजिंदर आश्रम (ग्राम वीर नगर, सासनी) में साप्ताहिक आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। सत्संग के दौरान दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज तथा मिशन के प्रमुख एवं विश्वविख्यात आध्यात्मिक संत राजिंदर सिंह जी महाराज की रब्बी वाणी का ऑडियो-वीडियो माध्यम से श्रवण कराया गया। सत्संग में बताया गया कि परमात्मा की ज्योति और दिव्य धुन प्रत्येक मनुष्य के अंतर में विद्यमान है, लेकिन सांसारिक माया के कारण मनुष्य उसका अनुभव नहीं कर पाता। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को परमात्मा से प्रार्थना करनी चाहिए कि उसे ऐसे पूर्ण संत का सान्निध्य प्राप्त हो, जो उसे अपने भीतर स्थित प्रभु के दिव्य स्वरूप का अनुभव करा सके। संत राजिंदर सिंह जी महाराज के प्रवचनों में संत मीरा बाई के जीवन का उल्लेख करते हुए बताया गया कि संत रविदास जी की शरण में आने के बाद उनके जीवन में आध्यात्मिक परिवर्तन आया और उनका जीवन निर्गुण भक्ति से ओत-प्रोत हो गया। उन्होंने कहा कि सच्चा भक्त मीरा बाई के जीवन से प्रेरणा लेकर प्रभु-भक्ति में स्वयं को समर्पित करे, तभी मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य—आत्मबोध और परमात्मा से एकरूपता—प्राप्त किया जा सकता है। मिशन की सभी शाखाओं पर श्रद्धालुओं के लिए आठ घंटे की ध्यान कार्यशाला, दर्शन लाइब्रेरी, कृपाल प्याऊ, आध्यात्मिक पुस्तक डेस्क जैसी सेवाएं संचालित की गईं। वहीं हाथरस शाखा पर जरूरतमंद लोगों के लिए आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक निःशुल्क डिस्पेंसरी, निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण तथा राजिंदर सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। सत्संग के समापन पर साध-संगत को भजन एवं ध्यान कराया गया। इसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक लंगर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मिशन की सभी शाखाओं की प्रबंध समितियों एवं सक्रिय सेवादारों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
इंडक्शन चूल्हे बेचने पहुंचे सेल्समैनों पर ठगी
August 30, 2026
कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद
August 30, 2026
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार
August 30, 2026
शराब की लत के बीच युवक ने
August 30, 2026
राष्ट्रीय खेल दिवस पर सरस्वती महाविद्यालय में
August 30, 2026
किसान को बड़ी राहत, उपभोक्ता आयोग ने
August 30, 2026
हाथरस जंक्शन पहुंचे डिप्टी जीएम, CCTV और
August 30, 2026
Weather
Hathras
3:28 am,
Aug 31, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













