Hamara Hathras

Latest News

 

हाथरस 12 जुलाई। वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत मेण्डू को 2,444 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी (ईओ) द्वारा सभी सभासदों को प्रातः 10 बजे नगर पंचायत कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। आरोप है कि निर्धारित समय पर नगर पंचायत कार्यालय बंद मिला। मौके पर न तो अधिशासी अधिकारी उपस्थित थे और न ही कोई कर्मचारी। वहीं, केवल तीन सभासद ही कार्यालय पहुंचे। सभासदों का कहना है कि पौधे कार्यालय में उपलब्ध थे, लेकिन ताले में बंद होने के कारण उनका वितरण और वृक्षारोपण नहीं हो सका। इसके चलते “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत प्रस्तावित कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाया। भाजपा नामित सभासद महेश चन्द्र वर्मा एवं संजीव कुमार अग्रवाल ने आरोप लगाया कि सरकार पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन नगर पंचायत के अधिकारी इस अभियान को लेकर गंभीर नहीं हैं। उनका कहना है कि यह शासन के निर्देशों की अवहेलना के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों के प्रति भी लापरवाही को दर्शाता है। सभासदों ने जिलाधिकारी एवं शासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक एवं कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Next News :-पुलिस के नाम पर महिला से 75 हजार रुपये की अवैध वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page