Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 जुलाई। जिले के मुरसान थाना क्षेत्र के गांव खोंदुआ गुबरारी में कुत्ते के पिल्ले को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर वृद्ध और उसकी पुत्रवधू के साथ मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित गजेंद्र के अनुसार, उनके घर पर उनकी पुत्रवधू और बच्चे एक पिल्ले के साथ खेल रहे थे। बताया गया कि वह पिल्ला गांव निवासी देवेंद्र का था। इसी बात को लेकर देवेंद्र गाली-गलौज करते हुए उनके घर पहुंच गया। आरोप है कि कुछ ही देर बाद देवेंद्र, गीता, कान्हा, मीना, बाबूलाल, मन्नू, पूनम, नीतू, शिवानी तथा एक अन्य आरोपी एकराय होकर घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने गजेंद्र की पुत्रवधू पायल, पत्नी ओमवीर सिंह, के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि कान्हा ने उसके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि शोर मचाने और हाथ जोड़कर रोकने की कोशिश के बावजूद आरोपी नहीं माने। घटना के दौरान पायल ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page