Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 जुलाई। समाज कल्याण एवं शांति संगठन (स्वापो) की हाथरस शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आगामी सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा ने संस्था द्वारा अब तक किए गए सेवा एवं समाजहित के कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया गया। बैठक में आगामी समय के लिए छह प्रमुख जनसेवा कार्यक्रमों को स्वीकृति दी गई। इनमें 16 जुलाई को टीबी हॉस्पिटल में 100 पौष्टिक आहार की डलियों का वितरण, वृहद वृक्षारोपण अभियान, श्मशान घाट को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक कार्य, शवों के सुरक्षित संरक्षण हेतु शव-रक्षक डीप फ्रीजर उपलब्ध कराने का प्रयास, निःशुल्क वृहद चिकित्सीय जांच शिविर तथा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन शामिल है। इन सभी सेवा कार्यों को सफल बनाने के लिए संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सक्रिय सहभागिता और पूर्ण समर्पण के साथ सहयोग करने का आह्वान किया गया। बैठक के अंत में स्वापो संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि स्वापो संस्था भविष्य में भी सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना के साथ समाजहित के कार्यों को निरंतर गति प्रदान करती रहेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील बर्मन , नगर अध्यक्ष,दिनेश सरदाना, संरक्षकगणन श्री कृष्ण अरोरा , गोविंद प्रसाद अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, नितिन अग्रवाल ,केशव लाल अरोड़ा ,विष्णु मोहन वार्ष्णेय, उत्कर्ष शर्मा,दीपक अग्रवाल, विजय कृष्ण गर्ग, मनमोहन शर्मा, राकेशबंसल, ऋषि बंसल, विनोद कुमार मित्तल , मोहित गर्ग, सौरभ वर्मा, लव तायल , रवि वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय, डॉ मोहित गर्ग, भगवत स्वरूप गर्ग , दीपक गुप्ता, मनीष गोयल, दीपक गोयल, मुकेश कुमार सिंघल , दक्ष अरोरा, श्री मोहन वार्ष्णेय, कुलदीप वशिष्ठ, आदि  सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page