Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 जुलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने शनिवार को जिले के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, मरीजों को मिल रही सुविधाओं तथा टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर टुकसान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगला मनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बामोली तथा उपकेंद्र विश्रांत का निरीक्षण किया गया। सभी केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से संचालित मिलीं और कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित नहीं पाया गया।

निरीक्षण के समय कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ. राजेश उपाध्याय, स्टाफ नर्स प्रीति, लैब तकनीशियन अंकुश, डॉ. तेजवीर तथा फार्मासिस्ट हरीश सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने कार्यों में उपस्थित मिले। उपकेंद्र विश्रांत में एएनएम द्वारा नियमित टीकाकरण सत्र संचालित किया जा रहा था। यहां निरीक्षण के समय तक 8 गर्भवती महिलाओं तथा 18 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका था। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगला मनी में निरीक्षण तक 22 मरीजों का उपचार किया जा चुका था, जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बामोली में 24 मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा चुकी थीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page