Hamara Hathras

Latest News

हाथरस/सादाबाद 10 जुलाई। थाना सादाबाद क्षेत्र के ग्राम बिसावर में लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद हवाई फायरिंग किए जाने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी नगर ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 जुलाई को ग्राम बिसावर में लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान हवाई फायरिंग किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई। मामले में वादी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना सादाबाद में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस ने आमजन से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page