Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 09 जुलाई । नगर पंचायत के द्वारा कस्बा में विभिन्न गली मुहल्लो में जल निकासी के करोडों रुपए की लागत से नाली नाले बनवाए गए थे।नगर पंचायत के बाजार व सभी दस वार्डों के गली  मुहल्ले के अलावा कस्बा के विभिन्न मार्ग व बाजारों में दुकानदारों के द्वारा सरकारी नालियो को बंद कर नालियो के ऊपर अनाधिकृत व अवैध रूप से तख्त,पटिया,पत्थर सहित दुकानों का सामान सड़क पर रखकर अतिक्रमण कर दिया गया है।अतिक्रमण हटवाए जाने के लिए पिछले तीन दिन से वार्ड संख्या पांच के सभासद अंकुर शर्मा,वार्ड आठ के सभासद विपिन कुमार यादव,वार्ड छह के सभासद राहुल यादव अनाधिकृत अतिक्रमण को हटाकर सरकारी नालियों को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग को लेकर नगर पंचायत कार्यालय के परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे है।सभासदों के द्वारा किए जा रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को लेकर नगर पंचायत के द्वारा नौ जुलाई दिन गुरूवार को बाजार में सरकारी नालियो पर लगे अतिक्रमण को हटवाए जाने के लिए मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाए जाने की चेतावनी दी गई।नगर पंचायत कार्यालय में तैनात अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत की ओर से नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी राहुल कुमार बाल्मीकि को बाजार में भेजकर अतिक्रमण हटाए जाने व सरकारी नालियो को खुलवाकर मुक्त कराए जाने के लिए मुनादी कराई गई।नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी राहुल कुमार बाल्मीकि के द्वारा मुनादी आम अंतिम प्रपत्र के माध्यम से मुनादी करते हुए कहा गया कि नगर पंचायत कार्यालय की ओर से नगर पंचायत हसायन के कस्बा के बाजारों में नगर पंचायत के अन्तर्गत समस्त दुकानदारों व भवन स्वामियों को अन्तिम रूप से सूचित किया जाता है कि जिन व्यक्तियों ने रोड़ पर अपनी दुकान / मकान के आगे सरकारी नाली,रोड़,गली आदि में तख्त,पटिया,अन्य दुकान व मकान का सामान लगाकर स्थाई व रुप से अस्थाई अतिक्रमण कर रखा है।जिससे आम जनता व वाहनों के आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पडता है।जिसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है।समस्त अतिक्रमणकर्ता तत्काल सरकारी जल निकासी के लिए बनी हुई नाली नाले पर रखे व लगे हुए अस्थाई व स्थाई अतिक्रमण स्वयं हटा लें।अन्यथा की स्थिति में कल दस जुलाई शुक्रवार को नगर पंचायत के द्वारा बलपूर्वक अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिस पर होने वाला समस्त हर्जा व खर्चा अतिक्रमणकारी से बसूला जायेगा।जिसके लिए अतिक्रमणकर्ता दुकानदार मकान स्वामी स्वंय जिम्मेदार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page