Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 जुलाई। सहायक निदेशक मत्स्य ने जनसामान्य को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न राज्य सेक्टर योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना एवं सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 8 जून 2026 से 28 जून 2026 तक उपलब्ध कराई गई थी। अब निषादराज बोट सब्सिडी योजना में अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को शामिल करने के उद्देश्य से विभागीय पोर्टल को 9 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 तक पुनः खोला जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि योजना की इकाई लागत, परियोजना का विवरण, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेख एवं अन्य विस्तृत दिशा-निर्देश विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध हैं। साथ ही, यदि भविष्य में योजना के प्रावधानों में कोई संशोधन किया जाता है, तो संशोधित नियम ही प्रभावी होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व वर्षों में जिन आवेदकों के आवेदन निरस्त हो गए थे या प्रतीक्षारत हैं, वे भी इस योजना के लिए पुनः आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय, कक्ष संख्या-330, विकास भवन, हाथरस में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page