सिकन्दराराऊ (हसायन) 07 जुलाई। विद्युत उपखंड चतुर्थ के अन्तर्गत आने वाले कस्बा हसायन के मोहल्ला किशन अहीरान स्थित विद्युत उपकेन्द्र 33/11पर सोमवार छह जुलाई को विद्युत परावर्तक स्थापित कराए जाने का कार्य किया गया।विद्युत उपखंड चतुर्थ के उपखंड अधिकारी सहायक अभियंता एई हाइडिल शुभम सिंह के नेतृत्व दिशा निर्देशन में सोमवार छह जुलाई को विद्युत उपकेन्द्र के परिसर में स्थापित पांच एम.वी.ए.पावर परावर्तक ट्रांसफार्मर के जगह पर दस एम.वी.ए पावर का परावर्तक स्थापित कराए जाने के लिए रविवार को ही उपभोक्ताओ को सूचित कर दिया गया था।सोमवार को विद्युत निगम से गर्मी के मौसम में पांच एम.वी.ए.पावर के परावर्तक पर अतिरिक्त अधिभार विद्युत लोड होने की वजह से विद्युत उपकेन्द्र की क्षमता वृद्धि कराए जाने के लिए विद्युत उपखंड अधिकारी शुभम सिंह ने पत्राचार कर डिमांड की गई थी।विद्युत उपकेन्द्र पर स्थापित पांच एम.वी.ए.पावर वाले परावर्तक ट्रांसफार्मर की जगह पर दस एम.वी.ए पावर वाले परावर्तक ट्रांसफार्मर को स्थापित किए जाने के कार्य के चलते सुबह ग्यारह बजे से लेकर साढे दस बजे रात तक करीब साढे बारह घंटे आपूति बाधित रही।साढे दस बजे जैसे तैसे (पी.टी.डब्ल्यू)इनकमिंग बी. सी. बी.से आपूर्ति सुनिश्चित कराई।विद्युत उपकेन्द्र पर स्थापित बी.सी.वी मशीन के तकनीकि रूप से खराबी आने के कारण साढे पांच बजे मंगलवार सात जुलाई को भी सुबह आपूर्ति ठप्प हो गई।साढे पांच बजे के बाद आपूर्ति ठप्प हो जाने के दौरान दोपहर सवा बारह बजे आपूर्ति सुनिश्चित की गई।कस्बा व देहात के सभी पांच विद्युत फीडर के उपभोक्ताओ के अलावा विद्युत उपकेन्द्र महौ क्षेत्र के सभी विद्युत फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप्प रही।विद्युत आपूर्ति ठप्प रहने के कारण गर्मी के उमस भरे वातावरण के बीच सरकारी कार्यालय के अलावा अन्य उपभोक्ता भी परेशान दिखाई दिए।विद्युत उपकेन्द्र पर चल रहे परावर्तक स्थापित किए जाने के अलावा बी.सी.वी मशीन के ट्रिप हो जाने के दौरान इनकमिंग खराब हो गई।हसायन कस्बा के टाउन नाम से फीडर की एक इनकमिंग के अलावा छह फीडरों की आठ बीसीबी पैनल मशीन में से तीन बी.सी.बी.मशीन खराब हो गई।बी.सी.बी.मशीन के पैनल में स्थापित तीन मशीन में एक इनकमिंग व दो आउट गोंइग बी.सी.बी.पैनल में दिक्कत आ जाने से आपूर्ति ठप्प हो जाने की वजह से कस्बा हसायन के अलावा जवाहरगढ,धुबई,शीतलवाडा,लोधीपुर पट्टी देवरी,कौंडरा सहित तमाम गांव की विद्युत आपूर्ति के अलावा पीटी डब्ल्यू नलकूप ट्यूबवेल संयोजन वाली आपूर्ति बंद होने से कृषि खेती संबधी कार्य के अलावा रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हुए।इस संबंध में विद्युत उपकेन्द्र नवीपुर बरवाना के विद्युत अवर अभियंता जे.ई.हाइडिल अतिरिक्त कार्यवाहक विद्युत उपकेन्द्र प्रभारी प्रदीप कुमार,विद्युत उपखंड अधिकारी शुभम सिंह ने बताया विद्युत उपकेन्द्र पर पहले स्थापित पांच एम.वी.ए.पावर परावर्तक के अधिभार अधिक होने की वजह से आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही थी।उपभोक्ताओ को बेहतर आपूर्ति प्रदान किए जाने के लिए उसके स्थान पर बिजनेस प्लान में दस एम.वी.ए.पावर परावर्तक ट्रांसफार्मर से क्षमतावृद्धि किए जाने के कार्य किया जा रहा है,रात में परावर्तक ट्रांसफार्मर के चार्ज पर लगाया गया था,अब लोड डालने की प्रक्रिया की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
जमीन विवाद में मां-बेटी पर लाठी-डंडों और
August 23, 2026
अलीगढ़-एटा हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक
August 23, 2026
सड़क हादसे में PWD कर्मचारी की मौत,
August 23, 2026
संविदा बिजलीकर्मी से मारपीट और गाली-गलौज, जान
August 23, 2026
सासनी में कांवड़ियों की सेवा के लिए
August 23, 2026
14 सितंबर को निकलेगी श्री वेद भगवान
August 23, 2026
बारावफात और रक्षाबंधन को लेकर कोतवाली हाथरस
August 23, 2026
Weather
Hathras
9:54 pm,
Aug 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













