Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 जुलाई। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा मंगलवार को ‘जीवनधारा प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत प्रेम रघु हॉस्पिटल, हाथरस में एक आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद डायलिसिस मरीज को भावनात्मक और आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। क्लब की इस मानवीय पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को उपचार के दौरान सहयोग प्रदान करना तथा समाज के प्रति अपनी सेवा भावना का निर्वहन करना है। क्लब पदाधिकारियों ने मरीज का उत्साहवर्धन करते हुए उसके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति बूटिया, सचिव डॉ. लक्ष्मी अरोरा, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती राधा गावर, अंजू दीपक, पूजा सिंह, दीप्ति अग्रवाल, लीना अग्रवाल सहित प्रेम रघु हॉस्पिटल के डॉ. आर.के. सिंह भी उपस्थित रहे। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल की ओर से बताया गया कि क्लब भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए इसी प्रकार सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

Next News :-हाथरस आगमन पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष बृजबहादुर भारद्वाज व ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का हुआ भव्य स्वागत

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page