Hamara Hathras

Latest News

सासनी 07 जुलाई । विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत प्रखंड सासनी के रुहेरी खंड स्थित ग्राम कसनगला में सेवा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्राम के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र की सघन सफाई करते हुए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया। इसके बाद मंदिर परिसर में विभिन्न औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित ग्रामीणों से पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने की अपील भी की गई। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर हेमंत कौशल (प्रखंड उपाध्यक्ष, सासनी), तेजवीर सिंह (खंड अध्यक्ष, रुहेरी), भारत सिंह (खंड संयोजक), सत्यपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, सोनू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और “हिन्दू हित में सदैव तत्पर” रहने का संकल्प दोहराया। इस सराहनीय पहल की ग्रामवासियों ने भी प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page