सिकन्दराराऊ 07 जुलाई। नगर के बगिया बारहसैनी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा व्यास पीठ से सुप्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित शैलेंद्र दीक्षित ने संगीतमय शैली में भगवान के दिव्य अवतारों एवं भक्तों के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया। कथा के मुख्य सत्र का शुभारंभ राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी द्वारा व्यास पीठ के विधिवत पूजन एवं आचार्य शैलेंद्र दीक्षित का आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा समाज में सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कारों को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। अपने प्रवचन में आचार्य शैलेंद्र दीक्षित ने सृष्टि उत्पत्ति, भगवान वराह अवतार, माता सती के चरित्र तथा कपिल-देवहूति संवाद का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने भक्त ध्रुव के प्रसंग पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि मात्र पाँच वर्ष की आयु में ध्रुव ने अपनी माता सुनीति के उपदेशों का पालन करते हुए कठोर तपस्या की और अपने दृढ़ संकल्प एवं अटूट विश्वास के बल पर भगवान नारायण के साक्षात दर्शन प्राप्त किए। आचार्य ने कहा कि यदि जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करना है तो ध्रुव की तरह अटल संकल्प, धैर्य और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास आवश्यक है। उन्होंने युवाओं और बच्चों से आह्वान किया कि वे विपरीत परिस्थितियों से घबराने के बजाय उन्हें अपनी शक्ति बनाएं और सदैव सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलें। माता सती के चरित्र का वर्णन करते हुए आचार्य ने कहा कि जीवन में अच्छे संस्कार मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं। कुसंस्कार व्यक्ति के पतन का कारण बनते हैं, जबकि संतों का सत्संग मनुष्य के भीतर के अवगुणों को समाप्त कर सात्विक विचारों का विकास करता है। कथा के दौरान भजनों की मधुर प्रस्तुति पर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूम उठे। कथा के समापन पर श्रीमद्भागवत महापुराण की महाआरती की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय संयोजक पंडित चेतन शर्मा, बीरो वार्ष्णेय, संजीव कुमार वार्ष्णेय, राजकुमार (ट्रॉफी वाले), रामकुमार वार्ष्णेय, ममता वार्ष्णेय, के.के. शर्मा, दाऊ दयाल पुजारी, कुलदीप, राहुल, शिवम दीक्षित, हर्षित चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
जमीन विवाद में मां-बेटी पर लाठी-डंडों और
August 23, 2026
अलीगढ़-एटा हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक
August 23, 2026
सड़क हादसे में PWD कर्मचारी की मौत,
August 23, 2026
संविदा बिजलीकर्मी से मारपीट और गाली-गलौज, जान
August 23, 2026
सासनी में कांवड़ियों की सेवा के लिए
August 23, 2026
14 सितंबर को निकलेगी श्री वेद भगवान
August 23, 2026
बारावफात और रक्षाबंधन को लेकर कोतवाली हाथरस
August 23, 2026
Weather
Hathras
9:53 pm,
Aug 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













