Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 जुलाई । राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ द्वारा घोषित मेरिट सूची में श्री रामेश्वर दास अग्रवाल महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया है। एम.ए. गृह विज्ञान एवं एम.ए. अंग्रेजी की छात्राओं ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई पहचान दिलाई है। एम.ए. गृह विज्ञान की छात्रा कु. मानवी पराशर ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय के 06 जुलाई को आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने उन्हें उनकी इस उपलब्धि के लिए गोल्ड मेडल प्रदान किया।

इसी विषय की छात्रा कु. नीतू अग्रवाल ने विश्वविद्यालय मेरिट सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का मान बढ़ाया। वहीं, एम.ए. अंग्रेजी की छात्रा कु. शैलजा सिंह ने तृतीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ा। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्या ने सभी मेधावी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं की सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया। महाविद्यालय परिवार ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी छात्राएँ इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page