Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 जुलाई । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों एवं जनपद न्यायाधीश विनय कुमार-तृतीय के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस की सचिव अनु चौधरी ने वन स्टॉप सेंटर, हाथरस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं तथा महिलाओं एवं पीड़ितों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के समय वन स्टॉप सेंटर की संचालिका मनीषा भारद्वाज, फारिया नौशी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। इस दौरान केंद्र पर मौजूद एक महिला पीड़िता से सचिव ने विस्तार से बातचीत कर उसकी समस्या की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को उसके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। सचिव अनु चौधरी ने केंद्र की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि केंद्र में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक है। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य केंद्र पर संचालित विभिन्न सेवाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति, महिलाओं एवं पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा रही कानूनी, चिकित्सीय और पुलिस सहायता की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना था।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उनकी समस्याओं का प्रभावी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि जरूरतमंद महिलाओं को शीघ्र न्याय एवं आवश्यक सहायता मिल सके। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एक पराविधिक स्वयंसेवक (PLV) की ड्यूटी वन स्टॉप सेंटर पर लगाई जाती है, जो वहां आने वाले पीड़ितों को विधिक जागरूकता और निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग करता है। सचिव अनु चौधरी ने वन स्टॉप सेंटर की संचालिका को निर्देश दिए कि केंद्र पर आने वाली प्रत्येक पीड़ित महिला की सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस को भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि मामलों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई समय रहते की जा सके। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समय-समय पर ऐसे निरीक्षण करता रहता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वन स्टॉप सेंटर जैसी महत्वपूर्ण संस्थाएं महिलाओं और पीड़ितों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी सेवाएं पूरी निष्ठा के साथ उपलब्ध करा रही हैं।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : पन्द्रह जुलाई तक ठेका देशी शराब की दुकान नही हटवाई गई तो बाइस जुलाई से ग्रामीण करेगे आंदोलन, क्षेत्र पंचायत सदस्य ने की मुख्यमंत्री से मांग
हसायन : विद्युत उपकेन्द्र पर पांच एम.वी.ए.परावर्तक ट्रांसफार्मर की जगह पर रखा गया दस एम.वी.ए का परावर्तक ट्रांसफार्मर, विद्युत उपकेन्द्र पर कार्य के चलते उन्नीस घंटे आपूर्ति हुई ठप्प
हसायन : मासूम बच्चे को दी एक्सपायरी डेट की ड्रॉप, चिकित्सक व फार्मासिस्ट के द्वारा शिकायत किए जाने पर की अभद्रता, मासूम बच्चे के चाचा सहित किसान संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता बैठे धरना प्रदर्शन, एसीएमओ को सौपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page