Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 06 जुलाई। विद्युत उपखंड चतुर्थ के अन्तर्गत गांव पोरा में विद्युत विभाग के एक जांच अधिकारी पर किसानों और समाजसेवियों के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। इस संबंध में एक शिकायत कर्ता ने जिलाधिकारी अतुल वत्स से शिकायत की गई है,जिसमें संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक और विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है।यह मामला तब सामने आया जब हरिओम वर्मा और अन्य शिकायतकर्ताओं ने 8 जून 2026 को अधिशासी अभियंता,सासनी को एक प्रार्थना पत्र (पत्रांक संख्या 4756) दिया था।इस शिकायत के बाद एक जांच कमेटी गठित की गई थी, जिसमें उपखंड अधिकारी सलेमपुर (श्री ओमप्रकाश बेदी) और अन्य उपखंड अधिकारी सासनी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था।कमेटी से सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी गई थी।शिकायतकर्ताओं के अनुसार, 19 जून 2026 को जब हरिओम वर्मा ने जांच अधिकारी (सलेमपुर) से जांच की प्रगति जानने के लिए संपर्क किया, तो उन्होंने ऐसी किसी जांच की जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद,जांच न होने पर शिकायतकर्ताओं ने 24 जून 2026 को जिलाधिकारी को पुनः एक प्रार्थना पत्र दिया।जिलाधिकारी के संज्ञान में आने के बाद,उसी दिन 24 जून 2026 को दोपहर लगभग 2:30 बजे जांच टीम मौके पर पहुंची।आरोप है कि जांच अधिकारी ए.ई.सहायक अभियंता एस.डी.ओ.विद्युत ने पीड़ित शिकायतकर्ताओं की बात सुनने के बजाय, वहां मौजूद संभ्रांत और सामाजिक लोगों के सामने हरिओम वर्मा के साथ अमर्यादित, असंसदीय तथा ‘तू-तू’ करके अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया।शिकायतकर्ता हरिओम वर्मा ने कहा कि एक सरकारी अधिकारी का यह कृत्य शासकीय सेवा नियमावली के विपरीत है।उन्होंने बताया कि इस दुर्व्यवहार से उनकी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा को गहरी ठेस पहुंची है और उन्हें मानसिक आघात लगा है।शिकायत में जिलाधिकारी से इस प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लेने और अमर्यादित व्यवहार करने वाले संबंधित अधिकारी के विरुद्ध दंडात्मक व विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने का विनम्र निवेदन किया गया है।शिकायतकर्ता ने यह भी उल्लेख किया है कि विद्युत उपखंड अधिकारी द्वारा उनके प्रार्थना पत्र पर गलत रिपोर्ट लगाई गई है और उनके खेत में अभी भी बिजली के तार पड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page