Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 06 जुलाई। कोतवाली क्षेत्र के नगला रति मार्ग स्थित गांव कलूपुरा के निकट पांच दिन पहले हुई मारपीट, गाली-गलौज और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस के द्वारा पीड़ित पक्ष के द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर मुकद्दमा पंजीकृत नही किए जाने के प्रकरण में रविवार की देर रात साढे दस बजे के करीब अचानक एक नया मोड आ गया।पीड़ित शिकायत कर्ता ने कोतवाली के गेट पर पहुंचकर ज्वलनशील तरल पदार्थ डीजल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया।तो कोतवाली में तैनात कार्यरत पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी विजयपाल उर्फ कालू जाटव पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने आरोप लगाते हुए अवगत कराया कि पांच दिन पहले दो जून दिन गुरूवार को उसके साथ कस्बा हसायन व देहात क्षेत्र के गांव बनवारीपुर के चार नामजद व दो अज्ञात सहित छह युवकों के द्वारा उसकी गाडी को रूकवाकर गाली-गलौज मारपीट की गई थी।उक्त प्रकरण के संबंध में उसी दिन पुलिस को लिखित तहरीर भी दे दी गई थी।लिखित तहरीर दिए जाने के बाद उसकी शिकायत पर अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।इसी मामले में नामजद युवकों ने हसायन कस्बा के मोहल्ला कोलियान खुर्द की रहने वाली किरन देवी पत्नी अशोक कुमार से उसी दिन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विजयपाल उर्फ कालू जाटव के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराए गए एक मुकद्दमा से नाम हटवाए जाने व मुकदमा खत्म कराने के नाम पर ₹75 हजार रूपए की नकदी लेने का आरोप लगाया था।हालांकि बाद में महिला ने हसायन कोतवाली में दूसरी तहरीर देकर कहा कि उसने कुछ लोगों के बहकावे में आकर झूठी शिकायत की थी,कोई रुपये नहीं दिए गए और वह अपनी शिकायत वापस लेना चाहती है।रविवार की रात्रि को इसी प्रकरण के मामले में फिर नया मोड़ आया है।पीड़ित शिकायत कर्ता विजयपाल उर्फ कालू जाटव का आरोप है कि कोतवाली पुलिस उसके पक्ष में पुलिस को दी लिखित शिकायत को बापिस लिए जाने वाले प्रकरण में महिला को घर से थाना कोतवाली लाकर उसके ही खिलाफ जबरन शिकायत लिखवाने का प्रयास कर रही है।इन आरोपों के बीच विजयपाल उर्फ कालू जाटव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक,एक्स ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए प्रसारित कर वीडियोज में दावा किया गया कि उसकी शिकायत पर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई और उसके द्वारा नामजदों के खिलाफ लिखित शिकायत के रुप में तहरीर दिए जाने के बाद भी नामजदों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए शिकायत किए जाने पर मुझ शिकायत कर्ता के साथ ही साजिश रची जा रही है।वीडियो में उसने छह जुलाई दिन सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आत्मदाह करने की बात भी कही थी।महिला को पुलिस बल के द्वारा उठवाकर विजयपाल उर्फ कालू जाटव के खिलाफ ही मुकद्दमा लिखवाए जाने के लिए अतिरिक्त दबाव बनाए जाने की जानकारी मिलते ही रविवार की देर रात साढे दस बजे के करीब हसायन कोतवाली पर आत्मदाह करने के लिए अपने चार पहिया वाहन से पहुंच गया।जैसे ही विजयपाल सिंह उर्फ कालू जाटव ने कोतवाली के गेट पर पहुंचा,जहां कोतवाली गेट के बाहर उसने अपने ऊपर अपनी गाडी के अंदर ही ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का प्रयास किया।कोतवाली के बाहर गेट पर पहले से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल पकडकर हस्तक्षेप कर उसे रोक लिया और हिरासत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सीय परीक्षण कराया।बाद में उसे कोतवाली लाया गया।घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ भी मौके पर पहुंचे।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।कालू जाटव के आत्मदाह किए जाने के प्रयास के दौरान कोतवाली में तैनात कार्यरत पुलिस कर्मी उसे बचाए रखने की जद्दोजहद कर पानी डालते हुए पकडकर ले जाते दिखाई दिए।आत्मदाह का प्रयास किए जाने के दौरान वीडियोज बना रहे एक मीडिया कर्मी के मोबाइल कैमरा पर हाथ का इशारा कर वीडियोज बनाए जाने से रोकते हुए दिखाई दिए।नोट: इस खबर में शामिल कई आरोप संबंधित पक्षों द्वारा लगाए गए हैं।इनकी आधिकारिक पुष्टि या पुलिस का विस्तृत पक्ष सामने आना अभी बाकी है।इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक अमित पाठक के सीयूजी नंबर पर सम्पर्क करने के लिए देर रात काॅल किया,तो उन्होने सीयूजी नंबर पर बज रही काॅल बैल को रिसीव करना भी जरूरी नही समझा,जबकि कोतवाली में तैनात कार्यरत वरिष्ठ उपनिरीक्षक एस.एस.आई बतौर कार्यवाहक थानाध्यक्ष आदेश पाल सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में छानबीन कर जांच पडताल की जा रही है।जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page