हाथरस 06 जुलाई। थाना हसायन पुलिस ने पुलिस के नाम पर मुकदमे से बचाने का झांसा देकर एक महिला से अवैध वसूली करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को एक महिला ने थाना हसायन में लिखित तहरीर देकर बताया कि उसके पति के विरुद्ध थाना हसायन में एक मुकदमा दर्ज है। इसी का फायदा उठाते हुए विजयपाल उर्फ कालू पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी सलेमपुर, थाना हाथरस जंक्शन, उनके घर पहुंचा और पुलिस के नाम पर मुकदमे से बचाने का झांसा देकर एक लाख रुपये की मांग की। भयवश महिला और उसके पति ने आरोपी को 75 हजार रुपये दे दिए। कुछ समय बाद पीड़िता को जानकारी मिली कि आरोपी पुलिस का नाम लेकर अन्य लोगों से भी इसी प्रकार अवैध वसूली करता है। इसके बाद महिला ने थाना हसायन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के पर्यवेक्षण में थाना हसायन पुलिस ने सोमवार को आरोपी विजयपाल उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शातिर प्रवृत्ति का अपराधी है और उसके विरुद्ध जनपद हाथरस के विभिन्न थानों में जबरन वसूली, आत्महत्या के लिए उकसाने, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक मनीष चिकारा के नेतृत्व में थाना हसायन पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
एचपीवी टीकाकरण में हाथरस प्रदेश में नंबर
July 7, 2026
पुलिस के नाम पर महिला से 75
July 7, 2026
कैलाश ढाबा फायरिंग कांड का इनामी आरोपी
July 7, 2026
मलेरिया ने दी दस्तक, महिला और एक
July 7, 2026
पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से
July 7, 2026
रिश्तेदारी से लौटे गृहस्वामी के घर में
July 7, 2026
शराब के लिए रुपये न देने पर
July 7, 2026
Weather
Hathras
12:48 am,
Jul 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap




















