Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 06 जुलाई। सहपऊ क्षेत्र में बरात में बस की छत पर बैठे दूल्हे के चचेरे भाई की पेड़ की डाली से टकराकर मौत हो गई। घटना रविवार देर रात करीब 12 बजे गांव खोंडा के पास एक नाले के नजदीक हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय विकास पुत्र रुस्तम सिंह के रूप में हुई है, जो दूल्हे का चचेरा भाई था। जानकारी के अनुसार, बरात एटा जनपद के थाना मिरहची के गांव जयरामपुर से हाथरस के सहपऊ स्थित नगला बंजारा भाग खोंडा गांव आ रही थी। बताया गया कि बरात की बस रास्ता भटक गई थी। जब बस गांव खोंडा के पास नाले के नजदीक एक पेड़ की डाली से टकराई, तो बस रुक गई। बस का परिचालक छत पर चढ़कर टूट-फूट देख रहा था, तभी उसकी नजर विकास पर पड़ी, जो बेहोश पड़ा था। बारातियों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस दुखद घटना की सूचना नगला बंजारा गांव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक छा गया। बरात की खुशियां थम गईं और डीजे व बैंड-बाजे बंद हो गए। सोमवार सुबह गमगीन माहौल में दूल्हा-दुल्हन के फेरे की रस्म पूरी की गई। इसके बाद दोपहर को दुल्हन की विदाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page