सादाबाद 06 जुलाई। क्षेत्र में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पहला हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव झांझरिया में हुआ। गांव निवासी फातिमा पत्नी पप्पू पानी भरकर घर लौट रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। फातिमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरा सड़क हादसा मथुरा रोड स्थित डीसी पब्लिक स्कूल के पास हुआ। इसमें ताजपुर निवासी सचिन पुत्र कालीचरन और योगेश पुत्र महेश कुमार घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद योगेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगरा के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि सचिन का उपचार सीएचसी में हुआ। तीसरा हादसा गांव मीरपुर के पास हुआ। इसमें भदूरी निवासी नैना पुत्री सुनील और कृष्णा पुत्र सुनील घायल हो गए। उन्हें भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कृष्णा की गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया, जबकि नैना का उपचार सीएचसी में किया गया। लगातार हुई इन दुर्घटनाओं के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। चिकित्सकों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा। पुलिस ने भी इन घटनाओं की जानकारी जुटाई है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : मर्ज होंगी 100 से कम
July 6, 2026
सिकन्दराराऊ तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 105
July 6, 2026
शराब के ठेके का विरोध कर रहे
July 6, 2026
हसायन : एक महिला को डरा धमकाकर
July 6, 2026
हसायन : विद्युत विभाग के जांच अधिकारी
July 6, 2026
Weather
Hathras
2:09 am,
Jul 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























