अलीगढ़ 06 जुलाई। मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा संचालित रेडियो नारद और स्मार्ट एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में कस्बा बेसवां व किला में पोलियो उन्मूलन अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। रेडियो नारद की टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने व लोगों को जागरूक करने में सहयोग किया। यह आयोजन सेहत सही लाभ कई कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। रेडियो जॉकी नीलकांत तिवारी ने प्रत्येक घर का दरवाजा खटखटाकर अभिभावकों को पोलियो से बचाव के लिए समय पर दवा पिलाने के महत्व के बारे में जानकारी दी। अभिभावकों को नियमित टीकाकरण, स्वच्छता और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक रहने का आह्वान किया। विभागाध्यक्ष प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि रेडियो नारद की टीम ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश प्रसारित करते हुए राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : मर्ज होंगी 100 से कम
July 6, 2026
सिकन्दराराऊ तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 105
July 6, 2026
शराब के ठेके का विरोध कर रहे
July 6, 2026
हसायन : एक महिला को डरा धमकाकर
July 6, 2026
हसायन : विद्युत विभाग के जांच अधिकारी
July 6, 2026
Weather
Hathras
12:56 am,
Jul 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























