
लखनऊ 06 जुलाई । उत्तर प्रदेश सरकार ने पदोन्नति प्राप्त 158 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को नई तैनाती प्रदान कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकांश अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जनपदों स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है। शासन के निर्देशानुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारी संभालना सुनिश्चित करेंगे। इस निर्णय से लंबे समय से पदोन्नति के बाद तैनाती का इंतजार कर रहे अधिकारियों को बड़ी राहत मिली है। शिक्षा विभाग का मानना है कि अनुभवी अधिकारियों की नियुक्ति से डायट संस्थानों में शिक्षक प्रशिक्षण, शैक्षणिक अनुसंधान, नवाचार एवं शैक्षिक गुणवत्ता सुधार से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी। साथ ही शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता में भी सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग का यह कदम प्रदेश में शिक्षक प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101























