Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 06 जुलाई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने आज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदराराऊ में साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकिशोर वर्मा, डेंटल सर्जन डॉ. सिद्धार्थ, ईएमओ डॉ. मनोज कटारा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित मिले। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदराराऊ का निरीक्षण किया। यहां भी सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध चिकित्सकीय उपकरणों की जानकारी प्राप्त की तथा उपस्थित स्टाफ को निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक सभी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिन उपकरणों की आवश्यकता है, उन्हें तत्काल सीएमएसडी स्टोर से प्राप्त कर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page