Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 05 जुलाई। ग्राम कुकटई में मारपीट और फायरिंग के मामले में एक अभियुक्त को पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लाकर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 30 मार्च  को ग्राम कुकटई निवासी बंटी पुत्र निहाल सिंह ने में तहरीर देकर बताया था कि उसने अपनी पैतृक संपत्ति पर न्यायालय से स्थगन आदेश (स्टे) प्राप्त किया हुआ है। आरोप है कि उसी दिन ग्राम प्रधान के पुत्र अंकित और सचिन विवादित भूमि पर खरंजा निर्माण करा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने वादी और उसके साथियों के साथ मारपीट की तथा फायरिंग कर दी, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस मामले में थाना सादाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि दूसरे अभियुक्त सुमित कुमार पुत्र रामगोपाल ने बाद में हाथरस न्यायालय में आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया था। आज न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सुमित कुमार को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक 12 बोर का तमंचा तथा एक जिंदा 12 बोर कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मु0अ0सं0 125/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 191(2), 191(3), 190, 109, 131, 352 एवं 351(3) के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page