Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 जुलाई । उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्रीय कार्यालय चित्रकूट द्वारा 10 से 13 जुलाई 2026 तक जूनियर बालक राज्य स्तरीय समन्वय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल का आयोजन 6 जुलाई 2026 को सायं 4 बजे से तथा मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल का आयोजन 7 जुलाई 2026 को प्रातः 7 बजे से 8 बजे के मध्य महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता निम्नलिखित भार वर्गों में आयोजित होगी। 44-46 किग्रा, 46-48 किग्रा, 48-50 किग्रा, 50-52 किग्रा, 52-54 किग्रा, 54-57 किग्रा, 57-60 किग्रा, 60-63 किग्रा, 63-66 किग्रा, 66-70 किग्रा, 70-75 किग्रा, 75-80 किग्रा तथा 80 किग्रा से अधिक। चयन ट्रायल में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिनका जन्म वर्ष 2010 अथवा 2011 है। खिलाड़ियों को ट्रायल के दौरान अपने साथ सभी मूल प्रमाण-पत्र, आयु संबंधी प्रमाण-पत्र तथा आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में खिलाड़ी को चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page