Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 जुलाई । आगामी रविवार, 5 जुलाई को आयोजित होने वाले वन विहार कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रघुनाथ जी मंदिर में व्यवस्था बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय की गई तथा इसे भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही अधिक से अधिक स्वयंसेवकों तक संपर्क स्थापित कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नगर कार्यवाह भानू जी, विपिन जी, संदीप जी, अंकुर जी, सचिन जी, संदीप मित्तल जी, अजय जी, जुगनू जी, श्याम नारायण जी, राजकुमार जी, गगन जी, अखिलेश जी, मोदित जी, शिव प्रकाश जी, नवनीत जी, आज्ञा राम जी सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे। बैठक में कुल 20 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page