Hamara Hathras

Latest News

सासनी 03 जुलाई। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल द्वारा सासनी प्रखंड के अंतर्गत दो अलग-अलग गांवों में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में भागवताचार्यों का सम्मान किया गया तथा उपस्थित लोगों को संगठन के सेवा कार्यों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई। प्रखंड सासनी के खंड नदौना स्थित ग्राम नगला रूँद में पूज्य भागवताचार्या मीरा शास्त्री के आगमन पर विहिप एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान वक्ताओं ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए समाज में एकता एवं सेवा की भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही युवाओं से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और अधिक से अधिक संख्या में बजरंग दल से जुड़ने का आह्वान किया गया। इसी क्रम में प्रखंड सासनी के खंड गोहाना स्थित ग्राम बिर्रा में पूज्य भागवताचार्य श्री रामप्रकाश भारद्वाज का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विहिप एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने संगठन के सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए राष्ट्र, समाज एवं धर्म सेवा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में “संगठित हिन्दू – सुरक्षित हिन्दू, समृद्ध राष्ट्र” का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रमों में विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव, जिला सेवा प्रमुख विद्याभूषण गर्ग, प्रखंड उपाध्यक्ष हेमंत कौशल, सह समरसता प्रमुख आशीष पराशर, खंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह (देदामई) तथा बजरंग दल के अमन भार्गव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं युवाओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page