
आंध्र प्रदेश 02 जुलाई । ईस्टर्न पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (APEPDCL) ने सीधी भर्ती के तहत असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE) के कुल 135 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 128 पद, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (टेलीकॉम) के 3 पद तथा असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) के 4 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार APEPDCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
- AEE (इलेक्ट्रिकल): किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग अथवा इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री या समकक्ष योग्यता।
- AEE (टेलीकॉम): टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री या समकक्ष योग्यता।
- AEE (सिविल): सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या समकक्ष योग्यता।
पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, वेतनमान और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले APEPDCL द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना का अध्ययन करने की सलाह दी गई है।


























