Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 01 जुलाई। कस्बा के नगला रति मार्ग स्थित मोहल्ला अहीरान में स्थापित कोतवाली परिसर में  बुधवार एक जुलाई की दोपहर कोतवाली परिसर में कोतवाली के गेट के निकट खडी एक फरियादी युवक की मोटरसाइकिल के अचानक गायब हो जाने पर हडकंप मच गया।फरियादी युवक की मोटरसाइकिल के कोतवाली परिसर से अचानक दिन दहाडे मोटरसाइकिल के गायब हो जाने के दौरान फरियादी युवक ने कोतवाली परिसर से मोटरसाइकिल के अचानक गायब हो जाने के बाद फरियादी युवक ने कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मियो से मोटरसाइकिल के चोरी हो जाने की जानकारी देते हुए अवगत कराया।कोतवाली परिसर से अचानक मोटरसाइकिल दिन दहाडे गायब हो जाने के बाद पुलिस ने फरियादी युवक की शिकायत के आधार पर माटरसाइकिल के गायब हो जाने के प्रकरण को लेकर तत्काल जांच पडताल प्रारंभ कर दी।कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मियो के द्वारा कोतवाली परिसर व मुख्य द्वारा पर लगे हुए सी.सी.टी.वी.कैमरों की फुटेज खंगाली।सी.सी.टी.वी. रिकार्डर में सी.सी.टी.वी.फुटेज में एक युवक कोतवाली परिसर से मोटरसाइकिल लेकर जाता हुआ दिखाई दिया,लेकिन सी.सी.टी.वी.कैमरा की वीडियो फुटेज में कोतवाली से मोटरसाइकिल लेकर जाने वाले युवक की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी।कोतवाली में एक जुलाई दिन बुधवार की दोपहर को एक फरियादी युवक दोपहर करीब ढाई बजे अपनी मोटरसाइकिल कोतवाली परिसर में खड़ी कर किसी कार्य से अंदर गया था।करीब तीन बजे के करीब एक युवक कोतवाली परिसर में पहुंचा और कोतवाली परिसर में कोतवाली के मुख्य द्वार के निकट खडी हुई मोटरसाइकिलों के पास पहुंचा और मोटरसाइकिल में चाबी लगाकर मोटरसाइकिल स्टार्ट कर अपने साथ लेकर कोतवाली परिसर से मोटरसाइकिल लेकर चला गया।मोटरसाइकिल के गायब हो जाने के कुछ देर के बाद दूसरे गांव से कोतवाली में फरियाद समस्या लेकर आया युवक जब कोतवाली परिसर में खडी हुई अपनी मोटरसाइकिल को मौके पर खडा नही  पाया।तो पीडित युवक ने अपनी मोटरसाइकिल के कोतवाली परिसर से गायब हो जाने के दौरान मोटरसाइकिल को गायब देखकर मोटरसाइकिल के चोरी हो जाने से परेशान हो गया।मोटरसाइकिल के गायब हो जाने के बाद युवक ने अपनी मोटरसाइकिल के गायब चोरी हो जाने के बाद मोटरसाइकिल की कोतवाली के बाहर इधर उधर चारों तरफ मोटरसाइकिल की खोजबीन करने बाद जब मोटरसाइकिल कहीं पर दिखाई नही दी।तो युवक ने कोतवाली पुलिस को कोतवाली परिसर में खडी हुई अपनी मोटरसाइकिल के चोरी व गायब हो जाने की सूचना पुलिस को दे दी।मोटरसाइकिल के दिन दहाडे गायब वचोरी हो जाने की जानकारी  मिलते ही कोतवाली पुलिस में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस मोटरसाइकिल के गायब हो जाने के बाद मोटरसाइकिल का सुराग लगाकर खोजबीन करने के लिए जांच पडताल कर सीसीटीवी रिकार्डर डी.वी.आर से सीसीटीवी की फुटेज देखने के बाद सीसीटीवी की रिकार्डिंग को निकालकर करीब एक घंटे तक पुलिस मोटरसइकिल की खोजबीन कर जांच-पड़ताल करती रही।इसी दौरान करीब चार बजे कोतवाली से मोटरसाइकिल लेकर गया वही युवक मोटरसाइकिल लेकर वापस कोतवाली पहुंच गया।युवक ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी भी मोटरसाइकिल कोतवाली परिसर में खड़ी हुई थी।जल्दबाजी में वह बिना देखे ही गलती से दूसरे व्यक्ति की मोटरसाइकिल में चाबी लगाकर चाबी के लगते ही मोटरसाइकिल के चालू  हो जाने के बाद वह मोटरसाइकिल को कोतवाली परिसर से लेकर चला गया।रास्ते में मोटरसाइकिल चलाते समय अचानक उसे ध्यान देने पर उसे एहसास हुआ कि वह अपनी नहीं,बल्कि किसी और की मोटरसाइकिल ले आया है।इसके बाद वह अपनी गलती सुधारने के लिए तुरंत मोटरसाइकिल को वापस लेकर कोतवाली पहुंचा।युवक के मोटरसाइकिल लौटाने के बाद पुलिस और फरियादी ने राहत की सांस ली।हालांकि इस घटना ने कोतवाली परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और वाहन पार्किंग व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा ने बताया कि कोतवाली से मोटरसाइकिल गायब नही हुई थी।दो फरियादी अपनी समस्या लेकर कोतवाली में आए हुए थे।इसी दौरान एक फरियादी अपनी मोटरसाइकिल की चाबी को दूसरे फरियादी की खडी मोटरसाइकिल में लग जाने पर मोटरसाइकिल को लेकर चला गया था।पांच-सात मिनट में युवक को किसी दूसरे की मोटरसाइकिल लेकर जाने का अहसास होने पर वह मोटरसाइकिल को लेकर कोतवाली बापिस आ गया था।जिसकी मोटरसाइकिल थी उसे मोटरसाइकिल बापिस मिल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page