
हाथरस 01 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को हाथरस जिला संयुक्त चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राम नारायण काके के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन रहे। इस अवसर पर सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया तथा इसे महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हसायन सुमंत किशोर सिंह, जिला संयुक्त बांग्ला चिकित्सालय में स्थित ब्लड बैंक ब्लड डोनेट करने वाले पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान दे करके महादान दिया है इस क्रम में वरिष्ठ नेता अनिल कुमार वार्ष्णेय ,गौरव कुमार शिवा भारती, दीपक करनावत, नरेश दिवाकर, योगेश शर्मा, हेमंत गौड़, अकील कुरैशी, डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह सेंगर विधानसभा अध्यक्ष, आजाद कुरेशी, चेतन शर्मा, चमन बाबू, पिंटू दिवाकर, रानू सिसोदिया, सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है और ऐसे आयोजन समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं। रक्तदान शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का जन्मदिवस सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया।


























