सिकन्दराराऊ 30 जून। निबंधन विभाग के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं, कातिबों, स्टाम्प विक्रेताओं और टाइपिस्टों का संयुक्त आंदोलन मंगलवार को 21वें दिन भी पूरे उत्साह और एकजुटता के साथ जारी रहा। उप-पंजीयन कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान महानिरीक्षक निबंधन एवं स्टाम्प द्वारा 4 जून को जारी पत्र को 30 जून को वापस लिए जाने की जानकारी पर एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई। बैठक में सभी अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से 3 जुलाई तक कलमबंद हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। दि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.के. चौहान ‘शोला’ एडवोकेट ने कहा कि आंदोलन निर्धारित तिथि तक जारी रहेगा। वहीं सचिव राजेश बघेल ने हड़ताल को और मजबूत करने के साथ सरकार के विरोध में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ तथा थाली बजाकर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश की सभी बार एसोसिएशन, कातिब संघ और टाइपिस्ट संघ से आंदोलन को व्यापक रूप देने और सक्रिय सहयोग करने की अपील की। उन्होंने वरिष्ठ, कनिष्ठ, सिविल एवं राजस्व अधिवक्ताओं से आपसी भेदभाव भुलाकर आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में युवराज सिंह चौहान,महेंद्र सिंह यादव,जय प्रकाश गुप्ता,महेश चन्द्र अंजाना, जितेंद्र कुमार,रमेश चंद्र शर्मा, अरविंद कुमार शर्मा,महेंद्र सिंह यादव, रविन्द्र यादव,समाज प्रियरत्न,रंजीत पौरुष, गिरीश यादव,विजय उपाध्याय,भगवान सिंह,रूपेंद्र बघेल,प्रियांशू दरगढ़,दीपेश पाठक, सत्यवीर सिंह यादव, श्यामरूप यादव,तौकीर खान, जितेंद्र कुमार, नवनीत जैन, आनन्द कुमार,देवेन्द्र कुमार संत, संजीव यादव कातिव,धनी राम सहित अनेक अधिवक्ता एवं कातिब उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : गली बंद करने के विवाद
June 30, 2026
मुरसान : खड़े लोडर का दरवाजा खुलते
June 30, 2026
मुरसान : घर में घुसकर महिला और
June 30, 2026
सिकंदराराऊ : दहेज उत्पीड़न का आरोप, विवाहिता
June 30, 2026
बिना ब्याज के लोन का झांसा देकर
June 30, 2026
पति को फोन पर गाली-गलौज और जान
June 30, 2026
भंडारे में वीडियो बनाने को लेकर विवाद,
June 30, 2026
Weather
Hathras
10:26 pm,
Jun 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















