हाथरस (मुरसान) 29 जून। कस्बा में बकाया रुपये मांगने गए एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरा मशीन संचालक और उसके चार साथियों पर मारपीट, जानलेवा हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, नगला शीशम निवासी प्रिंस रविवार शाम करीब 7:30 बजे हनुमानगढ़ी स्टेशन रोड स्थित एक आरा मशीन पर अपने बकाया रुपये लेने पहुंचा था। पीड़ित का आरोप है कि जैसे ही उसने अपने पैसे मांगे, आरा मशीन संचालक और उसके साथ मौजूद चार अज्ञात लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। प्रिंस का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह उसे आरोपियों के चंगुल से बचाया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घायल ने मुरसान थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को गति देने
June 29, 2026
प्रदेश मंत्री बनने के बाद कल मंगलवार
June 29, 2026
मुरसान : बकाया रुपये मांगने गए युवक
June 29, 2026
युवा ब्राह्मण महासभा की समर पूल पार्टी
June 29, 2026
विश्व शांति और आपसी सौहार्द की कामना
June 29, 2026
मुरसान : सब्जी मंडी में कार-बाइक की
June 29, 2026
Weather
Hathras
7:54 pm,
Jun 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























