Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 जून। सहकारिता सप्ताह-2026 का शुभारंभ सोमवार को उत्साहपूर्वक किया गया। सप्ताह के प्रथम दिवस सहकारिता विभाग के जनपदीय कार्यालय एवं जनपद की समस्त सहकारी समितियों पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समिति पदाधिकारियों ने सहकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हुए किसानों के हितों की रक्षा, पारदर्शिता, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता राकेश शंकर वास्तव ने प्रात 10 बजे विभागीय कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ शपथ ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न सहकारी समितियों में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता कर सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सहकारी संघ, विसावर में किसान संगोष्ठी एवं सहकारिता सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक, बीज, कृषि संबंधी सुविधाएं एवं जनहितकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने तथा सहकारिता आंदोलन को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। वक्ताओं ने किसानों से सहकारी संस्थाओं से जुड़कर सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। सहकारिता सप्ताह के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 1 जुलाई को महिलाओं के लिए विशेष सदस्यता अभियान तथा डीसीडीसी की बैठक का आयोजन होगा। 2 जुलाई को रैलियां, निबंध लेखन, पेंटिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, सहकारी थीम पर आधारित बाल पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक और ऑर्गेनिक एवं निर्यात योग्य कृषि उत्पाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं 3 जुलाई को डिजिटल पेमेंट डे, ई-केसीसी डे क्यूआर कोड के माध्यम से तथा पारदर्शिता एवं परिवर्तन दिवस मनाया जाएगा। इसके बाद 4 जुलाई को जनपद के प्रत्येक मॉडल एम-पैक्स पर सहकारी जागरूकता चौपाल आयोजित कर किसानों को सहकारिता से जुड़ी योजनाओं एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page