Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 जून। नवीपुर रोड स्थित आरडी महाविद्यालय प्रशासन ने नव प्रवेशित छात्राओं को सूचित किया है कि राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ द्वारा वेब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जून से बढ़ाकर 10 जुलाई कर दी गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि से पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना वेब रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्रपत्र फॉर्म भरना सुनिश्चित करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि छात्राएं निर्धारित समय सीमा के भीतर वेब रजिस्ट्रेशन एवं प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं करती हैं, तो वे प्रवेश से वंचित हो सकती हैं। इसलिए सभी छात्राओं से समय रहते आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने का अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page