सिकन्दराराऊ (हसायन) 27 जून । कोतवाली परिसर में आज समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस का आयोजन सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक किया गया। शासन के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर जनता जर्नादन की सभी समस्याओं का समाधान कराए जाने के लिए समाधान दिवस व सम्पूर्ण समाधान दिवस के लिए प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील स्तरीय प्रशासनिक कार्यालय पर सम्पूर्ण समाधान दिवस व द्वितीय चतुर्थ शनिवार को कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील स्तरीय प्रशासनिक कार्यालय के सभागार में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागों के सभी अधिकारियो के द्वारा जन समस्याए सुनी जाती है। मगर कोतवाली में आयोजित होने वाले समाधान दिवस में राजस्व विभाग व चकबंदी विभाग के लेखपाल स्तर के कर्मचारियो को तैनात कर दिया जाता है। चतुर्थ शनिवार को कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व विभाग के तहसील स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी ए के गुप्ता व कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा के अलावा क्षेत्रीय हल्का में तैनात राजस्व कर्मचारी लेखपाल व राजस्व निरीक्षक रामनरेश के अलावा कुछ चकबंदी विभाग के लेखपाल मौजूद दिखाई दिए। नायाब तहसीलदार ए के गुप्ता लेखपाल, चकबंदी लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के साथ कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक स्तर के पुलिस कर्मचारी के अलावा अन्य किसी भी विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद दिखाई नही दिए। समाधान दिवस में भूमि विवाद जमीन के प्रकरण के बंटवारे को लेकर एक शिकायत आई। जिसका मौके पर नायाब तहसीलदार के द्वारा समाधान करा दिया। समाधान दिवस में एक शिकायत आने के बाद अंधिकारी कर्मचारी व पुलिस कर्मी सुबह से शाम तक फरियादियो के आने की राह देखते हुए इंतजार करते हुए दिखाई दिए। नायाब तहसीलदार ए.के.गुप्ता ने बताया कि समाधान दिवस में भूमि जमीन के बंटवारे के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो सदस्यों की शिकायत आई थी, जिसका मौके पर टीम भेजकर निस्तारण करा दिया गया है। ज्यादातर समस्याओं का शिकायत के बाद सी समाधान नही हो पाने की वजह से तमाम फरियादी अपनी शिकायतें करने के बाद भागदौड कर थक हार कर बैठ चुके है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
21 वर्षीय युवती के लापता होने पर
June 27, 2026
21 वर्षीय युवती के लापता होने पर
June 27, 2026
शराब पिलाकर युवक को बेहोश करने और
June 27, 2026
हाथरस के 64 हजार स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं
June 27, 2026
11 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने दर्ज
June 27, 2026
खाद भंडार पर कृषि विभाग की छापेमारी,
June 27, 2026
एमडी टीबी अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड की
June 27, 2026
Weather
Hathras
10:52 pm,
Jun 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















