Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 जून । कृषि विज्ञान केंद्र  द्वारा खेत बचाओ अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ एस आर सिंह और कृषि वैज्ञानिक डॉ बलवीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों को मिट्टी की सेहत सुधारने और कृषि में जैविक तौर-तरीकों को अपनाने पर जोर दिया। प्रभारी डॉ एस आर सिंह ने खेती में जैविक व कार्बनिक तत्वों के महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा की। वहीं, कृषि वैज्ञानिक डॉ बलवीर सिंह ने वर्मी कंपोस्ट केंचुआ खाद और अन्य कार्बनिक खादों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने की अपील की। विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी कि वे भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए इन सभी जैविक खादों का अधिक से अधिक उपयोग करें। इस अवसर पर क्षेत्र के कई किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page