Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 जून। सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने CATC-41 Combined Annual Training Camp में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। कैंप में विद्यालय के कैडेट्स गौरी भारद्वाज, सुशांत बघेल एवं अर्पित शर्मा ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कैंप के दौरान कैडेट्स ने निबंध लेखन, फायरिंग, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर पदक एवं सम्मान प्राप्त किए। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और गौरव का वातावरण है। इस अवसर पर सीओ कर्नल सचिन वशिष्ठ, कर्नल पवन कुमार एवं सूबेदार मेजर मानवेंद्र सिंह ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए उनके अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या बबीता सेठ ने सभी विजेता कैडेट्स एवं एनसीसी के सेकंड ऑफिसर दीपक कुमार गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना का विकास करती हैं। उन्होंने सभी कैडेट्स को भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय प्रबंधन समिति ने भी सभी प्रतिभागी कैडेट्स, उनके अभिभावकों तथा एनसीसी विभाग को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page