Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 जून । जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों के सम्भाजन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अपर जिलाधिकारी वि रा एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशान्त तिवारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदेय स्थल पर अधिकतम 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों का सम्भाजन किया जाएगा। साथ ही सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराए जाने के उपरांत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में 30 जून को अपराह्न 1:30 बजे कलक्ट्रेट सभागार, हाथरस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मतदान केंद्रों के पुनर्गठन, भौतिक सत्यापन तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदेय स्थलों के प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी सुझाव प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page