Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 जून। शहर के एक भूसा व्यापारी के साथ लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। सिटी स्टेशन बेनीराम बाग स्थित भूसे की आढ़त संचालित करने वाले व्यापारी ने फर्जी ट्रांसपोर्टर पर भूसा सप्लाई के नाम पर 6 लाख 90 हजार 300 रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीपल चौक, श्रीनगर निवासी गौरव कुमार राजौरिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह सिटी स्टेशन बेनीराम बाग पर भूसे की आढ़त चलाते हैं। 17 मई  को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुला भूसा 6 रुपये प्रति किलोग्राम तथा भूसे की गाट 7 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page