सिकन्दराराऊ (हसायन) 26 जून । कस्बा में आज जुमा को इस्लामिक धर्म के मुस्लिम समुदाय के अकीदतंमदों के द्वारा चॉद की दस तारीख होने पर हुसैन साहब व उनके नवासे की याद में ताजिए का जुलूस निकालकर मातम पुर्सी की गई। चॉद की दस तारीख होने के दौरान मुस्लिम समुदाय के अकीदतमंदों के द्वारा जुमा शुक्रवार को कस्बा के जामा मस्जिद मोहल्ला शीशग्रान से मातम पुर्सी के साथ ताजिए का जुलूस निकाला गया। ताजिए के जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के अकीदतमंदों के द्वारा अलग छड निकालते हुए ताजियों के साथ ढोल नगाडे बजाते हुए हुसैन साहब व उनके नवाशे बहत्तर साथियों को याद करते हुए या हुसैन या हुसैन कर मातम पुर्सी करते हुए हुए कस्बा के मोहल्ला दखल कछियान कलां के पथ मार्ग से होकर निकलते हुए दिखाई दिए। ताजिए के जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के अकीदतमंदों के द्वारा कस्बा के गली मुहल्लों से होते हुए मोहल्ला कुरैशियान स्थित नूरी मस्जिद,मोहल्ला कोलियान स्थित रजा मस्जिद, भूरे खॉ दादा की प्राचीन मजार, दादा दीन अली शाह की प्राचीन दरगाह, चर्च बाजार, मोहल्ला जाटवान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, मुख्य बाजार, मोहल्ला अहीरान पर होते हुए विभिन्न जगहो पर मातम पुर्सी कर हुसैन साहब व उनके नवासे के साथ बहत्तर साथियो की शहादत को याद कर या हुसैन या हुसैन करते हुए दिखाई दिए। जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवा वर्ग लंगर के दौरान कोई पानी के पाउच, बिस्कुट, मिष्ठान मिश्रित चावल, जलेबी, टाफी वितरित करते हुए दिखाई दिए। ताजिए के जुलूस कस्बा के मोहल्ला अहीरान होते हुए करबला पहुंचकर जमीदोंज किए दफन किए गए। जुलूस में कोतवाली में तैनात कार्यरत उपनिरीक्षक कस्बा इंचार्ज प्रमोद कुमार मय पुलिस कर्मियो के साथ सरक्षा व्यवस्था कर रूट डायर्वट कराए जाने के लिए सर्तक दिखाई दिए। मुहर्रम के पर्व पर कस्बा के राजनीतिक स्तर के सक्रिय कार्यकर्ता लोग मौजूद दिखाई दिए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस के सर्राफा बाजार मरे बड़ा धोखाधड़ी
June 26, 2026
व्यापारी से 6 लाख 90 हजार रुपये
June 26, 2026
मुख्यमंत्री योगी के हाथरस दौरे को लेकर
June 26, 2026
हाथरस में मोहर्रम पर निकले ताजिया और
June 26, 2026
शादी समारोह में हमला, बारात पहुंचते ही
June 26, 2026
महिला ने पति पर मारपीट, बेटे को
June 26, 2026
नैनीताल घूमने गए परिवार के सूने मकान
June 26, 2026
Weather
Hathras
12:32 am,
Jun 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















