
हाथरस 27 जून । आज संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित फ्रंट ऑफिस निजीकरण रजिस्ट्री ऑफिस के विरोध में धरना प्रदर्शन का 13वां दिन था आज सभी अधिवक्ताओं तथा सभी दस्तावेज लेखकों तथा स्टांप वेंडरों एवं टाइपिस्टों ने मिलकर सरकार की बुद्धि की शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया और ईश्वर से प्रार्थना की। सरकार को ईश्वर सद्बुद्धि दे, लाखों लोगों का रोजगार छीनने का कार्य उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है जो निबंधन कार्यालय को प्राइवेट में ले जाने का काम कर रही है, उसके लिए आज यज्ञ का आयोजन हुआ। आज के हवन आयोजन की अध्यक्षता मुख्य वरिष्ठ अधिवक्ता एवं संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार चौधरी और संचालन संयुक्त संघर्ष समिति के सचिव नितिन जैसवाल एडवोकेट ने किया। आज सरकार बुद्धि की शुद्धि के हवन में मुख्य रूप से जयप्रकाश शर्मा एडवोकेट, मधुर चौधरी एड, असगर खान एड, गौरव बघेल एड, शिव रावत एड, सुरेश चन्द्र देशमुख, विजेंद्र कुमार व हरीशंकर आदि अधिवक्तागण एवं कातिबगण एवं स्टांप वेंडर एवं टाइपिस्ट मौजूद रहे।

























