Hamara Hathras

Latest News

सासनी 26 जून । क्षेत्र के भोजगढ़ी गांव में आज श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। आयोजनकर्ता आनन्द शर्मा पुत्र स्व श्री गिरिराज शर्मा वैद्य एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो रहा है। कलश यात्रा के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। पुरुषों ने हाथों में ध्वज लेकर और महिलाएं सिर पर कलश धारण कर डीजे की धुन पर भक्ति गीतों के साथ पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे वातावरण “जय श्रीराम” और “राधे-राधे” के जयकारों से गूंज उठा। बताया गया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 27 जून से 5 जुलाई 6 तक किया जाएगा, जिसका समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा। कथा का वाचन पंडित श्री मुकेश शास्त्री जी (भागवताचार्य) द्वारा किया जाएगा। गांव में इस धार्मिक आयोजन को लेकर भारी उत्साह है और क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कथा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page