Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 25 जून । कस्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थित ऐतिहासिक झील के निकट स्थित प्राचीन श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर परिसर में ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में भजन संध्पा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भजन संध्या कार्यक्रम देर रात नौ बजे से प्रांरभ होकर देर रात बारह बजे प्रभु इच्छा तक आयोजित होते हुए दिखाई दिया।महिलाओ की समिति के द्वारा भजन संध्या धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।धार्मिक कार्यक्रम भजन संध्या से पूर्व धार्मिक संकीर्तन मंडल के भजन गायको के द्वारा संगीत वाद्ययंत्र पर सुर लय भक्ति की त्रिवेणी प्रवाहित कर धार्मिक भजन कीर्तन के साथ श्री हनुमान जी महाराज की प्राचीन मूर्ति के दर्शन पूजा आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।भजन संध्या में विभिन्न देवी देवताओ के नाम स्मरण कर भजन कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।भजन संध्या में हारा हू बाबा बस तेरा सहारा है,पकड लो हाथ बनवारी,अति बलवाना वीर हनुमाना राम नाम जपियों रे,हे ईश सब सुखी हो कोई न हो दुखारी,चरणों से निकली गंगा प्यारी,कान्हा बरसाने में आ जइयो बुलाए रई राधा प्यारी,मेरे संकट हर लो बालाजी,होली रे रसिया वर जोरी रे रसिया सहित तमाम प्रभु के धार्मिक गीत,भजन कीर्तन प्रस्तुत किए।भजन संध्या कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम में महिला समिति में सुनीता अग्रवाल,सीमा अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल,ध्वनि अग्रवाल, प्रीती अग्रवाल,दीप्ति अग्रवाल,राधा स्वर्णकार,छोटी राखी स्वर्णकार,वीनेश शर्मा,मीरा स्वर्णकार,सुधा अग्रवाल,आशा नायक,प्रीती अग्रवाल,सुमन सविता,पानिल अग्रवाल,प्रिया अग्रवाल,प्रियांशी अग्रवाल,सहित महिला मौजूद रही है।शरद अग्रवाल,मनीष अग्रवाल,बौबी अग्रवाल,नवनीत अग्रवाल,सोनू अग्रवाल,सजल अग्रवाल,सुरेश सविता मौजूद दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page